Inspirational Short Stories About Life

Dadi Maa ki Kahani दादी माँ की Best रोमांचक कहानी। 2021

 

Dadi Maa ki Kahani दादी माँ की Best रोमांचक कहानी। 2021


Dadi Maa ki Kahani

गंगा किनारे एक भीकमपुर नाम का गॉव था। जहाँ एक बूढी औरत रहती थी। लोग उसे Dadi Maa कहते थे। गॉव मै ही Dadi Maa की एक टूटी फूटी कुटिया थी। उसकी कोई भी औलाद नहीं थी। पति को मरे ज़माना हो गया था। Dadi Maa पुरे गॉव की चहीती Dadi Maa थी। पुरे गॉव के बच्चे उनके पास आ कर खेलते थे और Dadi Maa बच्चों को कहानी भी सुनती थीं।

Dadi Maa गॉव के लोगों का कुछ काम कर देतीं जैसे बाजार से सब्ज़ी लाना, लोगों के छोटे बच्चों को खिलाना अदि। बदले मै लोग Dadi Maa को राशन या घर का पुराना सामान दे देतीं। और इसी तरह Dadi Maa का गुज़ारा चलता था।

एक दिन गॉव के प्रधान के घर एक बच्चे ने जनम लिया तो दादी माँ ने ख़ुशी मै खूब ढोल पीटा और गीत गाए, सारा दिन खुशियां मनाई जाती रहीं और दादी माँ उनमे शामिल रहीं। शाम को प्रधान ने थोड़ा दूध, चावल, और चीनी दे दी और कहा “दादी माँ ये ले जाओ और घर जा कर खीर बना कर खा लेना”

दादी माँ ख़ुशी से ये सामान ले कर आ गई और जंगल से कुछ लकड़ी भी तोड़ लाईं। और चूल्हे पर खीर बनाने रख दी। ये सब करते रात हो चुकी थी और दादी माँ भी थक गईं थीं। दादी माँ ने सोचा जब तक खीर बन रही है थोड़ा आराम ही कर लूँ और दादी माँ चूल्हे के करीब ही अपनी चारपाई दाल कर लेट गईं और थोड़ी ही देर मै उनकी आँख लग गई।

कुछ देर बाद चरों तरफ अँधेरा हो चूका था। चार चोर जो कई दिनों से दादी माँ के घर की चोरी का प्लान बना रहे थे आ गए। उन्होंने सोचा आज पूरा गॉव प्रधान के वहां नाच गा कर थक गया होगा मौका अच्छा है। दादी माँ का सारा सामान चोरी कर लेते हैं। और वो छिपते छिपाते दादी माँ के घर आ गए।

READ MORE


टिप्पणियाँ