- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Fish Story in Hindi-The Three Fishes-Panchtantra
Hollo दोस्तों पंचतंत्र की नई कहानी Fish Story in Hindi-The Three Fishes मैं आपका स्वागत है। आज की स्टोरी Fish Story in Hindi-The Three Fishes मे हम सीखेंगे के कर्म, समझदारी और साहस हमारे जीवन मैं कितने काम आता हैं।
एक नदी का किनारा लगातार कटते रहने की वजह से एक बड़ा सा गड्ढा हो गया था जो बहुत गहरा भी हो गया था। जो नदी का पानी भर जाने के कारण एक बड़े से जलाशय का रूप ले चूका था।
Funny Story in Hindi मजेदार रोचक कहानियाँ।
Bedtime Stories for Kids-बच्चों की बेडटाइम स्टोरीज।
इस तरह के जलाशय मछलियों का स्वर्ग होते हैं। और ये तो कुछ ख़ास था। चरों तरफ बड़ी बड़ी झाड़ियों से घिरा हुआ जिसके अंदर खूब सारी घांस भी उगती थी जहाँ मछलियां आसानी से रह सकती थीं और उनके अण्डों को भी कोई बड़ा खतरा नहीं था।
इसी जलाशय मैं तीन मछलियों का एक झुण्ड रहता था। और ये तीनो मछलियों के विचार आपस मैं भिन्न थे।
उनमे से एक मछली किसी तरह के संकट के समय उसे टालने मैं विश्वास रखती थी और दूसरी संकट के समय उससे बचने का प्रयास करती थी जबकि तीसरी मछली अपने भाग्य पर भरोसा करती थी।
उनका समय अच्छा गुज़र रहा था कोई बड़ा संकट अभी उनके करीब नहीं आया था और वो बहुत खुश थीं। किन्तु एक दिन कुछ मछुआरे नदी से मछलियां पकड़ कर घर वापस जा रहे थे और आज उनके जाल मैं बहुत ही कम मछलियां फांसी थीं जिसकी वजह से वो बड़े उदास थे।
अचानक उन्होंने मछलिओं के शिकारी पक्षियों के एक झुण्ड को उड़ते हुआ देखा जिनके चोंच में एक एक मछली थी। ये देख वो हैरान हो गए उन्हें तो अधिक मछलियां मिली नहीं थी तो इनके पास इतनी मछलियां कहा से आईं?
तभी एक शिकारी ने कहा “यहाँ इन झाड़ियों के पीछे ज़रूर कोई जलाशय होगा जहाँ बहुत सारी मछलियां हैं। अब तो रात होने वाली है हम कल आएँगे और सारी मछलियों को पकड़ लेंगे अभी चलो।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें